Gauriganj News: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
गौरीगंज, सितम्बर 25 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बारहमासी बाजार में शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक वृद्ध का की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान उमापुर गाना पट्टी मजरे भगवानपुर गांव निवासी 80 वर्षीय सिकंदर के रूप में हुई है। वह बारहमासी बाजार में अपनी दुकान का सामान खरीदने जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक मृतक घर में अपनी बीमार पत्नी के साथ रहता था। उसके चार पुत्र ताज मोहम्मद, शकील अहमद, जान मोहम्मद और फिरोज खान बाहर रहकर जीवन यापन करते हैं। पुत्रों के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.