Gauriganj News: मार्ग चौड़ीकरण में भूमि की पैमाइश न होने का आरोप
गौरीगंज, अगस्त 8 -- Gauriganj News: गौरीगंज। संवाददाता मार्ग चौड़ीकरण के दौरान अपनी भूमि प्रभावित होने की आशंका जताते हुए ग्राम दीनबंधु पाण्डेय का पुरवा नवाडीह निवासी तालुकदार पाण्डेय ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भूमि की निष्पक्ष पैमाइश एवं सीमांकन कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित लेखपाल पर कई बार अनुरोध के बावजूद पैमाइश नहीं करने का आरोप लगाया है। तालुकदार पाण्डेय का कहना है कि उनके नाम राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या-242 दर्ज है। गांव में मार्ग चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित चल रहा है, जिससे उनकी भूमि प्रभावित होने की आशंका है। उनका आरोप है कि उन्होंने लेखपाल से भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन कराने का अनुरोध किया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बिना पैमाइश एवं सीमांकन के मार्ग चौड़ीकरण में भूमि शामिल किए जाने से उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.