Gauriganj News: मारपीट के मामले में चार पर केस
गौरीगंज, अगस्त 14 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के खरगीपुर दूबे गांव निवासी राजकुमारी पत्नी संदीप कुमार ने चार पट्टीदारों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 9 अगस्त को हुए विवाद के बाद विपक्षियों ने शांति भंग के आरोप में मुचलका दाखिल किया था। आरोप है कि इसी रंजिश में 11 अगस्त को हृदयराम, रेखा, मालती और ममता लाठी-डंडे लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.