गौरीगंज, अगस्त 1 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के पूरे मिश्र मजरे नेवादा किशुनगढ़ निवासी अर्जुन यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह छहपेड़वा स्थित अपनी आटा चक्की से बाइक से घर लौट रहे थे। रात लगभग 9 बजे जैसे ही वह पूरे मिश्र मोड़ पर पहुंचे, वहां पहले से एक बाइक के साथ खड़े चार लोगों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए रोक लिया। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी बाइक तथा मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की ज...