Gauriganj News: मायके में फंदे से लटका मिला युवती का शव
गौरीगंज, अगस्त 2 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कटरा महारानी गांव निवासी 23 वर्षीय फूलकली पुत्री स्व. रामनरेश चौहान का शव शनिवार की देर शाम घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि मृतका की शादी चार वर्ष पूर्व गौरीगंज के लोनियापुर निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। उसके ढाई साल की एक बेटी भी है। परिजनों की मानें तो ससुराल में पति व अन्य लोगों से फूलकली के संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। लगभग 15 दिन पूर्व ही वह बेटी को लेकर ससुराल से मायके आई थी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मायके में फंदे से लटका मिला युवती का शव शनिवार की शाम उसने फंदे से लटककर जान दे दी। एसओ मुंशीगंज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.