Gauriganj News: मां से बिछड़ी बच्ची को पुलिस ने मिलाया
गौरीगंज, नवम्बर 7 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। भाले सुलतान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में शनिवार को मां से बिछड़ी ढाई साल की बच्ची को पुलिस ने खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूरवगांव निवासी खुशबू प्रजापति पत्नी शिवम प्रजापति की ढाई वर्षीय बेटी शगुन बाजार में अपनी मां से बिछड़ गई थी। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। क्षेत्र में भ्रमणशील महिला हेड कांस्टेबल सीता और कांस्टेबल सौरभ वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को खोज निकाला और उसकी मां खुशबू को सकुशल सौंप दिया। बच्ची को पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.