Gauriganj News: मां-बेटे की अर्थी देख बिलख उठा पूरा गांव, हर आंख हुई नम
गौरीगंज, जुलाई 30 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता नुवावां गांव में बुधवार की शाम तालाब में डूबने से मौत का शिकार हुए मां-बेटे का शव गुरुवार को दोपहर बाद जब घर पहुंचा तो मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। शवयात्रा में शामिल लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई इस हादसे को याद कर सिहर उठा।
दुखद घटना का विवरण जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम गांव निवासी 19 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा पुत्र रमेश अपनी भैंस लेकर गांव के पास स्थित बाग में चराने गया था। इसी दौरान भैंस गांव के पास एक गहरे तालाब में बैठ गई। काफी देर तक भैंस बाहर नहीं निकली तो दीपक उसे निकालने के लिए तालाब में उतर गया। पानी गहरा होने के कारण अचानक दीपक का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। बेटे को डूबता देख 45 वर्षीय मां गीता देवी पत्नी रमेश विश्वकर्मा भी उसे बचाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.