Gauriganj News: मांगों को लेकर आज धरना देंगे किसान
गौरीगंज, सितम्बर 22 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। कस्बे के सुबेहा मार्ग से हनुमान मंदिर महावीरन धाम तक जाने वाली जर्जर सड़क से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इन्हौना-रुदौली मार्ग से पूरे बरजोर, पूरी लदई, लंबी होते हुए रोशन लालपुर तक जाने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत समेत 22 सूत्री मांगों के समाधान को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने अधिकारियों को 23 अगस्त को एक माह का समय दिया था। संगठन के अध्यक्ष हरिकेश तिवारी ने बताया कि निर्धारित अवधि में मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में बुधवार को सुबह 11 बजे लंबी गांव में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.