Gauriganj News: महोना पश्चिम में गिरा ध्वज, पुलिस ने दूसरा लगवाया
गौरीगंज, अक्टूबर 18 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के महोना पश्चिम में रविवार की सुबह मां वैष्णो दुर्गा पूजा सेवा समिति का भगवा ध्वज गिरने से हलचल मच गई। पूजा समिति से जुड़े लोगों में नाराजगी फैल गई तो भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दूसरा ध्वज लगवाकर स्थिति सामान्य कराई। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी वाहन की टक्कर से ध्वज गिर गया था। पुलिस ने दूसरा ध्वज लगवा दिया है। घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: घाघरा में मां दुर्गा के जयकारों के बीच गूंजा सद्भाव का संदेश पुलिस ने लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.