Gauriganj News: महिला से हुई छिनौती मामले में तीन पर केस दर्ज
गौरीगंज, सितम्बर 7 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र में रुदौली तालाब के पास बीते शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला का बैग झपट लिया था। बैग में आधार कार्ड, 1200 रुपये नकद, दुकान की चाबी और मोबाइल फोन रखा था। पीड़िता ने दो दिन बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।सुल्तानपुर जनपद के बंधुवाकला थाना क्षेत्र के घुसियरिया गांव निवासी इक्लेश कुमारी मौर्या पत्नी धर्मेंद्र मौर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार सितंबर की शाम करीब आठ बजे वह अपने पति के साथ मुसाफिरखाना सीएचसी के सामने स्थित अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रही थीं। रुदौली तालाब के पास पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे। बदमाशों ने उनके पति को धक्का दिया और उनके हाथ में रखा बैग झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद वह और उनके पति काफी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.