Gauriganj News: महिला से हुई छिनैती, मुकदमा दर्ज
गौरीगंज, अगस्त 13 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। बीते बुधवार को थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी ब्रम्हप्रकाश अपनी पत्नी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठी महिला के हाथ से पर्स झपट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.