गौरीगंज, अगस्त 4 -- Gauriganj News: गौरीगंज। संवाददाता बेटे की हत्या के बाद बहू के जेल जाने पर मानसिक रूप से पीड़ित हो चुकी महिला को धोखा देकर कुछ लोगों ने छल से उसकी भूमि का बैनाम करवा लिया। अब न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है।कोतवाली क्षेत्र के पूरे शीतला बक्श मजरे गुवावां निवासी धनाऊ पत्नी छोटेलाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ लोगों ने उसकी सम्पत्ति को हासिल करने के लिए उसके पुत्र बद्री प्रसाद को मरवा दिया था। हत्या का आरोप उसकी बहू रजनीशा पर लगाकर उसे जेल भेजवा दिया। बेटे की मौत से उसका मानसिक संतुलन खराब हो गया। बहू के जेल जाने के बाद आरोपियों ने वृद्धा पेंशन दिलाने के बहाने उसे ले जाकर उसकी भूमि का बैनामा करा लिया। जब बहू जेल से छूटकर आई तो उसे अपने साथ हु...