गौरीगंज, जुलाई 15 -- Gauriganj News: गौरीगंज,अमेठी, संवाददाता। अमेठी के गौरीगंज ब्लॉक कार्यालय में माहौल गरमा गया है। कनिष्ठ लिपिक के व्यवहार से नाराज पंचायत सचिवों ने प्रभारी बीडीओ के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिनके समर्थन में ग्राम प्रधान संघ भी शामिल हो गया है। वहीं कनिष्ठ लिपिक ने भी सहकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक कंचन सिंह के कार्य व्यवहार को लेकर साथी कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। बुधवार को पंचायत सचिव व अन्य कर्मी प्रभारी बीडीओ कौशलेन्द्र चंदेल के नेतृत्व में कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए और कामकाज ठप कर दिया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: महिलाकर्मी को हटाने के लिए ब्लॉककर्मी हुए लामबंद आरोप है कि कनिष्...