Gauriganj News: महिलाओं पर टिप्पणी कर रहा युवक गिरफ्तार
गौरीगंज, जुलाई 14 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। पुलिस ने राह चलती महिलाओं व लड़कियों पर फब्तियां कस रहे युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि कांशीराम कालोनी नहर पटरी के पास एक युवक रास्ते से गुजर रही महिलाओं व युवतियों पर अभद्र टिपपणी कर रहा है। सूचना पर पहुंची एंटी रोमियो टीम ने मौके पर गलत टिप्पणी करते मिले युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान सरैया तालुकेदार मजरे दादरा निवासी बजरंगी उर्फ मनीष के रूप में हुई। केस दर्ज कर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.