Gauriganj News: महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास गंदगी
गौरीगंज, जुलाई 12 -- Gauriganj News: अमेठी। शहर के गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और उसके आसपास की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रतिमा परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, रेलिंग क्षतिग्रस्त है और आसपास अतिक्रमण के कारण परिसर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परिसर में लगा पानी का फव्वारा भी खराब पड़ा है। बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव में आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर गांधी चौक को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.