Gauriganj News: महना-परशुरामपुर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त
गौरीगंज, जुलाई 26 -- Gauriganj News: भेंटुआ। विकासखंड के महना-परशुरामपुर संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन किसान, स्कूली बच्चे और अन्य ग्रामीण गुजरते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण उन्हें काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। रामजतन प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, कल्लू प्रजापति, संदीप यादव, पवन सिंह, दरोगा यादव, महेश, सियाराम, अर्जुन और जगन्नाथ सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: फत्तेपुर पथरौली संपर्क मार्ग बदहाल यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.