Gauriganj News: महंत ने समाधि लेने की घोषणा की तो हरकत में आया प्रशासन
गौरीगंज, सितम्बर 30 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के पूरे टांडा गांव स्थित समाधि बाबा गरीब दास आश्रम के महंत दुर्गेश दास के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज न होने से नाराज महंत ने बुधवार को आश्रम परिसर में जिंदा समाधि लेने की घोषणा कर दी। महंत ने इसके लिए आश्रम परिसर में गड्ढा भी खोदकर तैयार कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस आश्रम पहुंची और महंत को समझाने का प्रयास किया। महंत का आरोप था कि रविवार की शाम उनके साथ हुई मारपीट की घटना को पुलिस गंभीरता से लेने के बजाय पेशबंदी करार देते हुए मामले को जांच के नाम पर दबाने के प्रयास में जुटी है। उन्होंने आश्रम की जमीन पर आसपास के लोगों द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.