Gauriganj News: मनोरमा नदी की पटरी कटी, विश्वासा गांव जलमग्न
गौरीगंज, अगस्त 7 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता लगातार हो रही बरसात से मनोरमा नदी उफान पर है। गुरुवार को नदी पर बने चेकडैम के पास पटरी कट जाने से नदी का पानी विश्वासा गांव में घुस गया। पानी गांव में भरते ही हड़कंप मच गया। कई मकान 5-6 फीट तक पानी में डूब गए और ग्रामीण अपना जरूरी सामान लेकर बांध पर शरण लेने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह बांध पर रात काटी और सुबह मदद की गुहार लेकर तहसील पहुंच गए।
ग्रामीणों की शिकायतें गांव निवासी अमीन बानो, लुकमान फिरोज, शहनाज बानों और मतीन सहित दर्जनों लोगों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। लोगों ने बताया कि नदी का पानी घरों में भर जाने से स्थिति गंभीर हो गई है। घरों में अंदर 5 से 6 फुट तक पानी जमा है। जलभराव के कारण खाना बनाना और रहना दोनों मुश्किल हो गया है। रात में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.