गौरीगंज, सितम्बर 25 -- Gauriganj News: अमेठी। शुक्रवार को राजर्षि रणंजय सिंह कालेज आफ फार्मेसी अमेठी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंम्भ संस्थान के प्राचार्य डा. अनूप मैती ने द्वीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने बताया कि जीवन को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने में फार्मासिस्ट की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका होती है। फार्मासिस्ट की बदौलत आज हमारे यहां की दवा कम्पनियां दवाओं का कई देशों में निर्यात कर रहीं है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान फार्मासिस्टों ने जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाये रखने के लिए अपना अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- फार्मेसी अधिकारियों ने विश्व फार्मेसी दिवस धूमधाम से मनाया ...