Gauriganj News: मधुमक्खियों के काटने से वृद्धा घायल
गौरीगंज, अक्टूबर 26 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे थाना क्षेत्र के थरिया बड़गांव निवासी 60 वर्षीय प्रभावती देवी पत्नी जगनारायण खेतों में टहलने गई थी। जैसे ही वह शीतलागंज को जाने वाले मार्ग स्थित अन्त्येष्टि स्थल पर पहुंची, तभी कहीं से मधुमक्खियों को झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। उसे बचाने पहुंचे पति जगनारायण को भी मधुमक्खी ने काट लिया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीएससी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि महिला की हालत ठीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.