Gauriganj News: मंगलवार को होगा गुरु वंदन कार्यक्रम
गौरीगंज, अगस्त 16 -- Gauriganj News: अमेठी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अमेठी की ओर से गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन 18 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम कल्याणम मैरिज लॉन, माधवपुर रोड गौरीगंज में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। महासंघ के जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य विषय "वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्राचीन शिक्षक परंपरा का दृश्यमान स्वरूप कैसा हो तथा आज भी उस परंपरा को कैसे बनाए रख सकते हैं" रखा गया है। उन्होंने कहा कि बदलते सामाजिक और शैक्षिक परिवेश में गुरु-शिष्य परंपरा की प्रासंगिकता पर मंथन जरूरी है। विवेक शुक्ला ने जिले के शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.