Gauriganj News: भूलीनगर पुलिया के पास युवक से मारपीट, केस दर्ज
गौरीगंज, जुलाई 28 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुलतान थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी कृष्ण यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 जुलाई की दोपहर वह अपने घर से ग्राम पूरे सिन्नेत किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे। आरोप है कि भूलीनगर पुलिया के पास पूरे सिन्नेत मजरे पिछूती निवासी दिलीप गिरि ने उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों और डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के दौरान पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.