गौरीगंज, अक्टूबर 5 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार।थाना क्षेत्र के नोहरपुर मजरे विराहिमगढ़ निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जमीन के मामले को लेकर धनुधारी और उसके भाई उमेश कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार तिवारी को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...