गौरीगंज, जुलाई 20 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता पूरे भद्दौर गांव में पैतृक भूमि के लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। सगे बड़े भाई ने ही रामकरन की धारदार हथियार से हत्या कर उसका परिवार उजाड़ दिया। घटना से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पैतृक जमीन के विवाद में किसान की चाकू से गोदकर निर्मम हत्यादोनों भाइयों में यह था विवाद जानकारी के अनुसार, रामकरन पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार के बड़े भाई राम प्रसाद का पहले ही निधन हो चुका है। सभी भाइयों के नाम भद्दौर गांव के राजस्व अभिलेखों में 10 गाटे दर्ज हैं। वर्षों से आपसी सहमति के आधार पर खेती-बाड़ी होती रही, लेकिन राम प्रसाद की मृत्यु के बाद उनके पुत्र धर्मराज ने अपने हिस्से की आठ गाटे जमीन का बैनामा 4 जून 2025 को...