Gauriganj News: भुगतान न मिलने से फर्मों ने निर्माण सामग्री देने से खड़े किए हाथ
गौरीगंज, अक्टूबर 18 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। मनरेगा के तहत गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की रफ्तार निर्माण सामग्री का भुगतान नहीं होने से थमने लगी है। सामग्री की आपूर्ति करने वाली मनरेगा में पंजीकृत फर्मों का लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण अब फर्मों ने ग्राम पंचायतों को उधार पर सामग्री देने से इनकार करना शुरू कर दिया है। इससे गांवों में सीसी रोड, पेयजल टैंक समेत अन्य विकास कार्य प्रभावित होने लगे हैं। प्रधान संगठन ने जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मनरेगा के स्वीकृत प्रस्तावों के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाते हैं। इन कार्यों में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री ब्लॉक स्तर पर मनरेगा में पंजीकृत फर्मों से खरीदी जाती है। प्रधानों के मुताबिक, सामग्री की आपूर्ति करने वाली फर्मों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.