गौरीगंज, अगस्त 12 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता भीषण गर्मी और उमस के बीच विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। बीती रात कई उपकेंद्रों पर घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों की नींद में खलल पड़ा। हाथ पंखा झलकर लोगों को जागते हुए रात बिताने को मजबूर होना पड़ा।पीठीपुर उपकेंद्र से रात 8 बजे और शुकुलपुर में 8.20 बजे से बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक लगातार बाधित रही। वहीं अमेठी कस्बे में तार टूटने और फाल्ट होने के कारण आपूर्ति रुक-रुक कर बाधित होती रही। इसके अलावां विद्युत उपकेंद्र खेरौना, शुकुलपुर, बेनीपुर, गूगंवाछ, अमेठी आदि क्षेत्रों में भी दो से तीन घंटे की अघोषित कटौती की गई। रात में अचानक हुई कटौती से ग्रामीणों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बिना किसी सूचना के बिजली काटे जाने से बच्च...