Gauriganj News: भार्गव क्रिकेट अकादमी की 108 रन से शानदार जीत
गौरीगंज, अक्टूबर 22 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। भार्गव क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चिंतामणि फाउंडेशन क्लब जूनियर को 108 रनों से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में सैयद हैदर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भार्गव क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 181 रन बनाए। प्रिंस मिश्रा ने 31 गेंदों पर 31 रन, जबकि मोहम्मद हसनैन ने 27 गेंदों पर 26 रन का योगदान दिया। चिंतामणि की ओर से सिद्धांत तिवारी ने तीन विकेट लिए, जबकि एजाज ने भी तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिंतामणि फाउंडेशन क्लब जूनियर की टीम 22 ओवर में 73 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भार्गव की ओर से सैयद हैदर ने 14 रन देकर पांच विकेट लिए। श्लोक मोदनवाल और प्रिंस मिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.