गौरीगंज, अगस्त 9 -- Gauriganj News: भेटुआ। ब्लॉक की गैरिकपुर ग्राम सभा में चार दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद कच्ची सड़क बह गई। सड़क क्षतिग्रस्त होने से हीरापुर, खंडहर, मदनपुर समेत कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को अब आवागमन में करीब एक-दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यह मार्ग भाई भादर रोड से निकलकर स्पर्श आईटीआई के सामने से होते हुए कई गांवों को जोड़ता है। स्पर्श आईटीआई और स्वामी दशरथ महाराज बालिका इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क बह जाने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। सैकड़ों किसान भी इसी मार्ग से खेतों तक खाद और यूरिया ले जाते हैं। सड़क खराब होने से उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैरिकपुर की प्रधान बिंदु तिवारी ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में है औ...