Gauriganj News: भाजपा सरकार ने आसान बनाई निबंधन सुविधाएं: मंत्री
गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: अमेठी। गौरीगंज के जगदीशपुर गांव में नवनिर्मित रजिस्ट्री कार्यालय एवं सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) स्टांप कार्यालय का सोमवार को प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने फीता काटकर एवं पूजन के साथ उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं। उनके साथ एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। स्मृति ईरानी ने कहा कि वर्ष 2023 में गौरीगंज के जर्जर रजिस्ट्री भवन की स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार से नए भवन के निर्माण का अनुरोध किया था। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.