Gauriganj News: भागवत कथा में प्रह्लाद की अटूट भक्ति का वर्णन
गौरीगंज, नवम्बर 14 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। क्षेत्र के उलरा गांव में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने भगवान ऋषभदेव, जड़भरत, अजामिल और राजा चित्रकेतु के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा का शुभारंभ भगवान ऋषभदेव के पावन चरित्र से हुआ। इसके बाद जड़भरत के जीवन प्रसंग और राजा रहूगण को दिए गए आत्मज्ञान के उपदेश की कथा सुनाई गई। अजामिल उपाख्यान के माध्यम से कथा व्यास ने भगवन्नाम की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान के नाम का स्मरण अत्यंत कल्याणकारी है। इसके बाद वृत्रासुर और राजा चित्रकेतु के प्रसंग सुनाकर भक्ति, वैराग्य, कर्मफल और भगवत्कृपा का महत्व समझाया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान अपने सच्चे भक्तों की रक्षा करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.