गौरीगंज, जुलाई 15 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता विधानसभा क्षेत्र 186 अमेठी के ग्राम पंचायत भरेथा में बूथ संख्या 237, 238 और 239 तक पहुंचने के लिए आज भी पक्की सड़क नहीं बनी है। करीब तीन हजार से अधिक मतदाताओं को मतदान के समय कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं स्कूली छात्रों और शिक्षकों को भी कच्चे और खराब रास्ते से होकर स्कूल आना जाना मजबूरी बना हुआ है।प्राथमिक विद्यालय भरेथा और आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने वाले बच्चों को भी रोजाना इसी कठिन मार्ग का सामना करना पड़ता है। विद्यालय और भरेथा लिंक मार्ग के बीच बहने वाली ड्रेन के कारण वाहन दूसरी ओर खड़े करने पड़ते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लाखों खर्च फिर भी नहीं सुधरी सड़कों की हालत जिससे बुजुर्ग, दिव्यांग और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क निर्म...