गौरीगंज, अक्टूबर 26 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिलाधिकारी शशांक चौधरी के मार्गदर्शन में जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जनपद के 10 प्रमुख मंदिरों में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीराम-जानकी एवं हनुमान मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, माल्यार्पण, अखंड रामायण पाठ और संकीर्तन के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, कृतित्व एवं आदर्शों को याद किया गया।महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और अखंड रामायण पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को महर्षि वाल्मीकि के विचारों, उनके साहित्यिक योगदान तथा रामायण में निहित नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से ...