Gauriganj News: ब्लॉक में बीडीओ के चार्ज को लेकर असमंजस
गौरीगंज, जुलाई 2 -- Gauriganj News: अमेठी। विकास खंड अमेठी के खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह बीते 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। ब्लॉक कार्यालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद अमेठी ब्लॉक का प्रभार किसे मिला, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारियों को भी चार्ज को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ब्लॉक स्टाफ का कहना है कि 30 जून को बीडीओ के रिटायर होने के बाद से कोई लिखित आदेश नहीं आया है। फाइलें पेंडिंग हो रही हैं। ग्राम प्रधान व सचिव भी परेशान हैं कि किसके पास पत्रावली लेकर जाएं। मनरेगा, आवास, पेंशन समेत जरूरी योजनाओं के काम प्रभावित हो रहे हैं। चार्ज स्पष्ट न होने से विकास कार्यों की स्वीकृति, भुगतान फाइलें, प्रमाण पत्र निर्गत करने जैसे काम रुक गए हैं। ग्राम पंचायत प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.