Gauriganj News: ब्लॉक को मिले तीन नए पंचायत सचिव
गौरीगंज, अक्टूबर 23 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। आकांक्षी ब्लॉक शुकुल बाजार में तीन नए ग्राम पंचायत सचिवों की तैनाती हुई है। श्वेता सिंह, अतुल सिंह और महिमा सिंह के आने से ब्लॉक में सचिवों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। ब्लॉक की 54 ग्राम पंचायतों में सचिवों की कमी के चलते कई सचिवों के पास एक से अधिक गांवों की जिम्मेदारी थी। इससे पंचायतों के कामकाज के साथ ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्यों के लिए भी सचिवों का इंतजार करना पड़ता था। खंड विकास अधिकारी हौसला प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक को तीन नए सचिव मिले हैं। जिन्हें ग्राम पंचायतों में तैनाती दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.