Gauriganj News: ब्लॉक का संपर्क मार्ग बदहाल
गौरीगंज, सितम्बर 14 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। शाहगढ़ ब्लॉक तक पहुंचने वाला संपर्क मार्ग बदहाल होने से फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को पानी में उतरकर ब्लॉक तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय जितेंद्र विश्वकर्मा, सुनील और अंशुमान ने बताया कि सड़क कई जगह धंस चुकी है और गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से गड्ढों का पता नहीं चलता। ऐसे में आए दिन फरियादी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: पैदल चलने लायक नहीं रीवां पथ, तीन साल बाद भी मरम्मत नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.