Gauriganj News: बैजनाथ धाम जाने वाले कांवरियों का हुआ स्वागत
गौरीगंज, अगस्त 7 -- Gauriganj News: अमेठी। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सम्मान व्यापार मंडल व भाजपा नेताओं द्वारा किया गया। शुक्रवार को भाजपा के संग्रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला मंत्री चन्द्रकेश यादव, भेंटुआ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अजय तिवारी सहित दर्जनों कांवरियों को भाजपा नेता काशी प्रसाद तिवारी ने अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। स्थानीय कस्बे से जाने वाले कांवरियों के जत्थे का स्वागत सम्मान नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल विशाल अग्रहरी के नेतृत्व में किया गया। कांवड़ यात्रियों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कांवड़ियों को यात्रा के दौरान उपयोगी खाद्य सामग्री से भरे झोले भी वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयकारों के बीच हरिद्वार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.