गौरीगंज, नवम्बर 6 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास रोड पर वृंदाबन होटल के सामने स्थित मकान से चोरों ने बीएसएफ जवान के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान, लाइसेंसी रिवाल्वर और बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम और डाग स्क्वायड के साथ पुलिस चोरी के खुलासे का प्रयास कर रही है।पूरे गोसाई मजरे घुरहा निवासी रामजश यादव बीएसएफ में तैनात हैं और अमेठी कस्बे में बाईपास पर मकान बनाकर रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की दोपहर बाद घर के सभी लोग गांव के घर गए हुए थे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: चोरों के हौसले बुलंद, BSF जवान के घर से लाखों की चोरी शुक्रवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर उनके घर में चोरी होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ह...