Gauriganj News: बिस्तर पर सो रहे बालक को सांप ने डसा, मौत
गौरीगंज, जुलाई 31 -- Gauriganj News: भेटुआ। विकासखंड के पूरे रामदत्त वैष्णा गांव में सांप के डसने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार जीतलाल का 11 वर्षीय पुत्र राज गुरुवार की रात अपने परिजनों के साथ घर में सो रहा था। देर रात अचानक उसे सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही बालक चीख पड़ा। उसकी आवाज सुनकर पास में सो रहे परिजन जाग गए। उन्होंने देखा कि राज को सांप ने काट लिया है। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी भेटुआ ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- झाड़-फूंक के चक्कर में गई 11 वर्षीय मासूम की जान, मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का पिता जीतलाल रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में गया हुआ है। एसएच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.