गौरीगंज, जुलाई 17 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए कस्बे के गायत्रीनगर, कटरा तिराहा, इन्हौना, सुबेहा, रानीगंज,जगदीशपुर आदि मार्गो के सड़कों के प्रमुख चौराहों में बना स्पीड ब्रेकर संकेतक नहीं होने के कारण दुर्घटना का कारण बन गया है। प्रतिदिन राहगीर यहां गिरकर घायल हो रहे हैं। सबसे खतरनाक स्थिति बाइक पर पीछे बैठने वाली महिलाओं की है। अक्सर ब्रेकर पर अचानक गाड़ी उछलती है और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाती हैं। नियम के तहत सड़क निर्माण कंपनी स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ उस पर सफेद रंग की पट्टी लगाती है। रेडियम युक्त यह पट्टी दूर से ही वाहन चालकों को दिख जाती है। लेकिन यहां के स्पीड ब्रेकर पर विभाग ने कोई संकेतक नहीं लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...