गौरीगंज, नवम्बर 14 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूलों में बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया और विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।सरस्वती विद्या मंदिर परसांवा में नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला, निबंध लेखन और खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने पंडित नेहरू के जीवन पर आधारित चित्र और निबंध प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को...