Gauriganj News: बारिश से घर में घुसा पानी
गौरीगंज, जुलाई 21 -- Gauriganj News: भेंटुआ। विकासखंड की ग्राम पंचायत टिकावर के पूरे मचइयन गांव में रात में हुई भारी बारिश के बाद जल निकासी की व्यवस्था न होने से दिनेश तिवारी और रमेश तिवारी के घर में पानी भर गया। रसोईघर और सभी कमरों में पानी घुसने से परिवार के 12 सदस्यों को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। रमेश तिवारी ने बताया कि पहले घर के पास मौजूद करीब तालाब बरसात का पानी समेट लेता था, लेकिन तालाब पाटकर मकान बना दिए जाने से अब पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। पंचायत सचिव चंद्रभान ने बताया कि जल्द ही मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था बनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.