गौरीगंज, सितम्बर 29 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। टीकरमाफी क्षेत्र के गांव रानीपुर मजरे करनाईपुर निवासी किरन सिंह पत्नी धीरेंद्र सिंह ने एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनकी नंबरी बाग लगभग साढ़े सात बीघा भूमि है। जिसमें कुल 35 हिस्सेदार हैं। कुछ लोग अवैध रूप से बाग की भूमि पर कब्जा किए हुए है। बाग के सही हिस्सेदारों को चिन्हित करके अवैध रूप से आये हिस्सेदारों को हटवाने के लिए न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक अमेठी के कोर्ट में 16 फरवरी 2026 को मुकदमा दायर किया गया है। लेकिन इसी भूमि पर कुछ लोग जबरन निर्माण कर रहे हैं। पीड़िता ने एसडीएम से जबरन कराए जा रहे निर्माण को रोकवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...