Gauriganj News: बाइक समेत गड्ढे में गिरने से युवक की मौत
गौरीगंज, अगस्त 24 -- Gauriganj News: जामो। बीते रविवार की देर शाम दोस्त के साथ बहन के घर से वापस आ रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसके दोस्त को मामूली चोटें आई। रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी से भरे गड्ढे में बाइक का शीशा देखने के बाद बाइक सहित मृतक के शव को बाहर निकलवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय भीम पुत्र जवाहरलाल निवासी पूरे अजीम थाना जायस अपने दोस्त विकास पुत्र रामराज 19 वर्ष के साथ रविवार की शाम बाइक से अपनी बहन भारती की ससुराल हिंदू पुरवा थाना जामो गया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर के लिए निकले। पुलिस के मुताबिक रास्ते में दोनों ने शराब पी ली और नशे की हालत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.