Gauriganj News: बाइक ने 85 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर
गौरीगंज, सितम्बर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्यानगर बाजार में बुधवार को देर रात तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान रामफेर पांडेय (85) निवासी गांव नगरडीह के रूप में हुई है। बताया गया कि रामफेर पांडेय अयोध्यानगर बाजार में चाय की दुकान करते हैं। बुधवार रात दुकान का सामान खरीदने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग को सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सुलतानपुर ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीपरपुर प्रभारी निरीक्षक अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.