Gauriganj News: बाइक की टक्कर से महिला घायल, रेफर
गौरीगंज, अक्टूबर 28 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। टीकरमाफी बाजार में बुधवार को गुलाबा देवी (58) अपने घर के दरवाजे के सामने कुर्सी पर बैठी थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार संतुलन खो बैठा और दरवाजे के सामने लगे टीन शेड के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर गिर गया और उसकी चपेट में आकर गुलाबा देवी व बाइक चालक दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी अमेठी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वृद्धा और बाइक चालक रोहित सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.