Gauriganj News: बहू से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
गौरीगंज, जुलाई 12 -- Gauriganj News: अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे गणेश लाल का पुरवा निवासी महिला ने चार लोगों पर घर में घुसकर बहू से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला मीना ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि सुबह 10.30 बजे उनकी बहू घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी जमीन की जानकारी के बहाने घर पहुंचे। अकेली देखकर बहू को धक्का देकर घर में घुस गए और बेड पर गिराकर अश्लील हरकत करने लगे। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में बेटे अंकित के आने पर उसकी भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक श्री राम पांडेय ने बताया मामला भूमि विवाद का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.