Gauriganj News: बरसात के बाद परेशानी का सबब बना पुल पर से सफर
गौरीगंज, सितम्बर 3 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। संवाददाता क्षेत्र के टिकरिया गांव के पास नवनिर्मित पुल पर बारिश के बाद जमा हुई मिट्टी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश का पानी पड़ने से मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई है। पुल से होकर गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन अधिक होने के कारण आए दिन राहगीरों और स्कूली बच्चों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।
गांव वालों की परेशानियाँ ग्रामीणों के मुताबिक पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचते हैं। पुल पर कीचड़ और फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं। ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत हो रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.