गौरीगंज, जुलाई 18 -- Gauriganj News: अमेठी। डीएवी पब्लिक स्कूल एचएएल कोरवा में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इको क्लब की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और इको क्लब के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने अपने घरों से लाए पौधों का भी रोपण किया। प्रधानाचार्य सौभाग्य सिंह तोमर ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और यह अभियान माताओं के प्रति सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। इको क्लब प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को पौधों की सुरक्षा और जैव विविधता के महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: बच्चों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम यह भी पढ़ें- हरियाली की नई पहचान बना भवंस मेहता विद्...