गौरीगंज, अगस्त 18 -- Gauriganj News: जगदीशपुर। अमेठी यूथ एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसाइटी के सौजन्य से जगदीशपुर कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो डाक बंगला से शुरू हुई होकर सरकारी अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में विद्यालय एवं मदरसे के छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे और युवा देशभक्ति के नारों एवं गीतों के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश नजर आया। सीएचसी पहुंचने पर अधीक्षक संजय कुमार की मौजूदगी में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए। यात्रा में सोसाइटी के सचिव शोएब खान, प्रदीप पाठक, सुनील शुक्ला, सिद्दीक खान, निजाम प्रधान, असद, मुजीब खान, इरफान शाह, अल्लू नेता, समीर कुरैशी, प्राचार्य मान सिंह राठौड़, आदि शामिल रहे। ...