Gauriganj News: बकाया रुपए मांगने पर दुकानदार को पीटा
गौरीगंज, सितम्बर 9 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। गिट्टी-मोरंग के बकाया रुपये मांगने गए दुकानदार के साथ मारपीट की गई और बाइक भी तोड़ दिया गया। डब्बू सिंह उर्फ मुकेश सिंह निवासी कोरारी हीरशाह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह हरिहरपुर में मान सिंह से गिट्टी-मोरंग का बकाया पैसा लेने गए थे। आरोप है कि लेनदेन को लेकर मान सिंह, अभय प्रताप सिंह उर्फ गोलू सिंह, शुभम सिंह और अनुज सिंह समेत परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटे आईं। आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया आरोपियों पर केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.